पुनीत माथुर, नई दिल्ली। होली कब मनाएं इसे लेकर पिछले साल की तरह इस साल  भी लोगों में कन्फ्यूज़न बना हुआ है । कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को रंग वाली होली मनाना सही बता रहा है।

लेकिन पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर इस साल रंगों की होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार की शाम को किया जाएगा।

दरअसल 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण और सूतक काल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। रंग खेलना भी शुभ कार्य का प्रमुख हिस्सा है, इसलिए इस दिन होली मनाना उचित नहीं होगा।

इस कारण  रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया है। 

इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर 2 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन करना सबसे शुभ होगा। इस दिन शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट तक का समय होलिका दहन के लिए सबसे उत्तम बताया जा रहा है लेकिन जो लोग भद्रा पूंछ काल का विशेष ध्यान रखते हैं, उनके लिए रात 12 बजकर 50 मिनट के बाद दहन करना ठीक होगा। 

ग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग न खेलें और 4 मार्च को ही रंगोत्सव मनाएं।

बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत क्षेत्र और अमेरिका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा।

Share To:

Post A Comment: