ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। रविवार 1 मार्च को पुलिस लाइन, परमजीत हॉल में डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने ट्रैफिक मित्र योजना के अंतर्गत ट्रैफिक मित्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में ट्रैफिक मित्र शामिल हुए। इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि ट्रैफिक मित्र यातायात पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय का काम करते हैं। जिससे दोनों के बीच परस्पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा तथा ग़ाज़ियाबाद को एक सुरक्षित सुव्यवस्थित एवं अनुकरणीय नगरी के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने ट्रैफिक मित्रों को उनके उद्देश्य से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आप लोग प्रातः एवं सायंकाल पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही कहीं पर जाम की स्थिति उत्पन्न उत्पन्न होने पर, यदि मौके पर ट्रैफिक पुलिस उपलब्ध ना हो, तो तत्काल ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।
सड़क दुर्घटना की स्थिति में बिना विलंब ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचना देना तथा घायल व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते शीघ्र अस्पताल पहुँचाना है। धार्मिक जुलूसों शोभायात्राओं एवं अन्य सामूहिक आयोजनों के दौरान ट्रैफिक पुलिस को सहयोग प्रदान करना।
साथ ही डीसीपी ट्रैफिक ने ये भी कहा कि यातायात संचालन के दौरान उत्तेजित ना हों एवं किसी से भी अशिष्ट व्यवहार ना करें। उन्होंने ट्रैफिक मित्रों को सलाह दी कि स्वयं को यातायात कर्मी ना समझें, अपितु सहयोगी की भूमिका में रहें।





Post A Comment: