पुनीत माथुर। पुलिस कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद आमजन की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत कल पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात ) राज करन नैय्यर और पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन जोन) निमिष पाटील द्वारा मोहननगर चौराहे पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
साथ ही, एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव तथा एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह द्वारा अपने-अपने सर्किल में पैदल गश्त व संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील की तथा हुड़दंगबाज़ी व शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल ☎️ 112 पर दें।
यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो प्लीज़ इसको शेयर करें 🙏🏻





Post A Comment: