ग़ाज़ियाबाद : ब्यूरो चीफ़ दिनेश जमदग्नि। मोरटा क्षेत्र स्थित हम तुम रोड़ पर आर एल मार्केट में हम तुम रोड़ की सभी सातो सोसाइटी एवं मोरटा क्षेत्र निवासियों के द्वारा शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए दिव्य भव्य एवं आध्यात्मिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस पावन पुनीत कार्यक्रम का आयोजन हम तुम रोड़ वेलफेयर एसोसिएशन और महक जीवन वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) के समस्त सदस्यों व निवासियों द्वारा संयुक्त प्रयास व सहयोग से संपन्न हुआ।
हवन यज्ञ में हम तुम रोड़ के शिघ्र निर्माण,क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ अर्पित की गईं।
देखें वीडियो: -
उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से श्रीमद् भागवत भगवान से प्रार्थना की, कि हम तुम रोड़ का निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र प्रारंभ करने की प्रेरणा शासन प्रशासन को दें ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
आयोजकों ने कहा कि यह हवन यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आयोजक मंडल द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया।



Post A Comment: