पुनीत माथुर। अभिनेता संजय दत्त हाल ही में लखनऊ के दौरे पर थे। संजय दत्त ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निमंत्रण पर 'नेट जीरो सरोजनी नगर 2040' अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने बंगला बाजार इलाके में लगभग 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जहां हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी।
अपने सिग्नेचर 'मुन्ना भाई' स्टाइल में उन्होंने युवाओं से अपील की— "मामू, लाइफ में एक पौधा लगाने का और पानी बचाने का"।
साथ ही उन्होंने युवाओं से मतदान करने और नशे से दूर रहने की भी अपील की।
अपने लखनऊ प्रवास के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की और उनके साथ अपनी तस्वीर साझा की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी साझा किया कि वह कभी लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन तब उन्हें मौका नहीं मिल पाया था।
देखें रोड शो का वीडियो...
यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो प्लीज़ इसको शेयर करें 🙏🏻



Post A Comment: