पुनीत माथुर। आज होलिका दहन के अवसर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पांडेयहाता से श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित भक्त प्रह्लाद जी की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और फूलों की होली खेली। यह शोभायात्रा अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, जिसे सीएम योगी ने आरती उतारकर और रंगारंग झांकियों के साथ शुरू किया। जिसमें 60 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प होली खेली गई। इस आयोजन में गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कई होली गीत सुनाए।

1944 से चली आ रही इस परंपरा में कानपुर की झांकियां और सामूहिक शंखनाद मुख्य आकर्षण रहे, जिसमें सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। 


Share To:

Post A Comment: