ग़ाज़ियाबाद : ब्यूरो चीफ़ दिनेश जमदग्नि। रविवार 1 मार्च को राज नगर एक्सटेंशन की गौर कैसकेड सोसायटी, रिवर हाइट सोसायटी एवं आशियाना पाम कोर्ट सोसाइटी के निकट मार्केट में महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम RNEx Community के सहयोग से National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) एवं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के कलाकारों के द्वारा संपन्न हुआ।

इस प्रस्तुति के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा, सतर्कता एवं सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का सशक्त संदेश समाज तक पहुँचा। सोसाइटी के निवासियों/ए ओ ए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग सराहनीय रहा।

भविष्य में इस प्रकार की अनेकों जागरूकता कार्यशालाएं विभिन्न सोसाइटियों एवं मंचों पर आयोजित करने का प्रयास जारी रहेगा।



Share To:

Post A Comment: