ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता राजू मलिक। 25 फरवरी। अर्थला वार्ड 38 गली नंबर 7,8,6,5 (मोहन नगर) क्षेत्र में नगर निगम द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीवंत उदाहरण बन चुका है।

मौके पर जो दृश्य सामने आया है, वह चौंकाने वाला ही नहीं बल्कि शर्मनाक भी है।  नालियों की ईंटें बिना स्लिप तोड़े बिछाई जा रही हैं। ईंटों के नीचे कोई मसाला नहीं लगाया जा रहा। पूरा निर्माण मानकों की धज्जियाँ उड़ाकर किया जा रहा है।

यह कोई गलती नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन की लूट का खुला खेल है। बिना आधार तैयार किए और बिना मसाले के बिछाई गई ईंटें आने वाले समय में धंसेंगी, टूटेंगी और पूरी नाली बैठ जाएगी —यानी जनता के पैसे से “काम” नहीं, बल्कि “काम का नाटक” किया जा रहा है।

देखें वीडियो: -

बड़ा सवाल है:क्या यह निर्माण है या कमीशनखोरी का परिणाम?क्या जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूँदे बैठे हैं? क्या जनता के टैक्स का पैसा ऐसे ही मिट्टी में मिलाया जाएगा?

इस निर्माण की तुरंत उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो यह मामला सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण माना जाएगा।



Share To:

Post A Comment: