जलविहार करते हुए श्री रघुनाथ जी, माता सीता एवं लक्ष्मण जी
मोठ (झांसी)। ग्राम पांडौरी में शुक्रवार रात्रि को श्री रघुनाथ जी सरकार विमान में बैठकर जलविहार को निकले। दर्शन करने के लिए आस-पास के गांव एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर को सजाया गया । 

नई पोशाक और भव्य अलंकरणों से सुशोभित श्री रघुनाथ जी जानकी जी एवं लक्ष्मण जी को विधि-विधान पूर्वक विमान पर विराजमान कराया गया।सायंकाल होते ही पंडित रोहित तिवारी जी,गोपाल कृष्णा शर्मा, राजेंद्र कृष्णा शर्मा, वीरेंद्रकृष्ण शर्मा, परेश चचौंधिया, प्रणीत एवं ग्राम वासियों ने मिलकर महा आरती कर पूजा अर्चना की। 

तत्पश्चात भगवान के विमान को भक्तजन अपने कंधों पर उठाकर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-झूमते प्रभु की भक्ति में सराबोर ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम के बाहर स्थित पदमजा स्कूल के मैदान में पहुंचे। वहां स्थित कुंआ से पवित्र जल से श्री रघुनाथ जी, जानकी जी एवं लक्ष्मण जी को स्नान करा कर वैदिक विधि-विधान के बीच देव विग्रहों को जलविहार सम्पन्न कराया गया। 


वापिस आकर श्री रघुनाथ जी सरकार के विमान को ग्राम में भ्रमण कराया गया। ग्राम वासियों ने अपने-अपने घर के दरवाजे पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

श्री रघुनाथ जी सरकार के विमान को रात्रि दर्शन के लिए मंदिर के बाहर मैदान में रखा गया। मंदिर के पास बने सांस्कृतिक मंच पर बुंदेलखंड फाग सम्राट लोकगायक राजेंद्र सिंह गुर्जर, बृजेंद्र सिंह गुर्जर एवं लोकगायिका दीक्षा पाल, शिवानी पाल एण्ड पार्टी द्वारा सरस्वती जी, गणेश जी एवं श्री रघुनाथ जी की वंदना कर शुरुआत  की। 

संगीतमय कार्यक्रम का आनंद लेते हुए भक्त
संगीतमय भजन संकीर्तन एवं बुन्देली लोकगीतों का कार्यक्रम पूरी रात्रि चलता रहा। 
बता दें कि जलविहार महोत्सव का आयोजन लगभग 125 वर्षों से शर्मा परिवार के पूर्वज करते आ रहे हैं। अपने पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलते हुए जलविहार महोत्सव प्रबंधक गोपाल कृष्ण शर्मा,  राजेंद्र कृष्ण शर्मा, वीरेन्द्र कृष्ण शर्मा, श्री कृष्ण शर्मा, बालकृष्ण शर्मा परिवार द्वारा कराया जाता है।

जलविहार उत्सव में ग्राम प्रधान रेखा परेश चचौधिया, प्रवीण, प्रणीत चर्चोंधिया एवं हरिओम कुशवाहा एवं मलखान कुशवाहा का सक्रिय सहयोग रहा।

चौकस पुलिस व्यवस्था में थाना अध्यक्ष शाहजहांपुर सोबरन सिंह की देखरेख में एसआई अजब सिंह, एस आई शैलेश कुमार द्वारा की गई।


इस अवसर पर कमल शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ शर्मा, अरविन्द तिवारी, मोहित तिवारी, रामदीन मास्टर, परशुराम कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा भागवत, रामकुमार कुशवाहा ओमप्रकाश, विक्की कुशवाहा, भानुप्रताप, महेंद्र, मुरारी परिहार राजू पांचाल, नितिन समाधिया, कुलदीप समाधिया, अनिल दांगी, रानू पाल दासना, उदयराम, राघवेंद्र, रूपेंद्र रमन कुशवाहा, मयंक, प्रिंस, मुन्ना ठाकुर भांडेर, दशरथ पांचाल, भागवत वर्मा, अनिल कुशवाहा, हुकुम वर्मा, सुरेन्द्र, दीपक महाजन जगमोहन, बालकृष्ण, दीनदयाल प्रजापति, दयाराम कुशवाहा, परमौले कुशवाहा, संतोष पाल, महेश, रवि सविता, महेश पांचाल, उमाचरण रायकवार, जसवंत रायकवार, भगीरथ अहिरवार, मुकेश अहिरवार मैथिली अहिरवार, भानु, प्रमोद अहिरवार एवं समस्त ग्राम वासी और क्षेत्र के आस-पास के ग्रामों के भगवत प्रेमी मौजूद रहे। जलविहार महोत्सव के आयोजन समापन पर मंदिर प्रबंधक गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र कृष्ण शर्मा, वीरेन्द्र कृष्ण शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

देखें झलकियां



हरिओम कुशवाहा नई दुनिया (जागरण ग्रुप) की रिपोर्ट 

Share To:

Post A Comment: