ग़ाज़ियाबाद : ब्यूरो चीफ़ दिनेश जमदग्नि। रोजाना बेहिसाब संख्या में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से ठाकुरद्वारा फ्लाई ओवर तक तथा दीवान डायग्नोस्टिक से शनि मंदिर निरीक्षण भवन व रोहन मोटर तिराहे तक रॉन्ग साइड व्हीकल्स दौड़ते रहते हैं। पुलिस की मात्र सौ मीटर की दूरी पर दो-दो चौकी होने के बावजूद नियम तोड़ते वाहन चालकों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
देखें वीडियो: -
सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर भारी वाहन खड़े रहते हैं, जबकि सड़क पर पुलिस विभाग द्वारा नो पार्किंग का सूचना बोर्ड लगाया गया है जिसमें साफ लिखा है कि अवैध पार्किंग करने पर वाहन का चालान तथा वाहन सीज किया जाएगा। वहीं बोर्ड के पास पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहती है। ठीक पुलिस के तैनाती स्थल के पास भी अवैध पार्किंग बड़ी मात्रा में रहती है। लेकिन तैनात पुलिस कर्मी अनदेखा करते हुए ड्यूटी पूरी करते हैं।
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का कोई लाभ सड़क पर चलने वाले दिव्यांगजन महिलाएं स्कूली बच्चों वृद्ध व्यक्तियों बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा में सहायक नहीं हो रहा है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चाहिए कि सड़कों पर लगे कैमरे में वाहन चालकों की नियम तोड़ने की घटना को नोट करते समय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही को भी संज्ञान में लिया जाना चाहिए। खबरों के माध्यम से प्रशासन को अनगिनत बार सचेत व सूचित किया गया है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है।



Post A Comment: