ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। शनिवार 20 अप्रैल 2024 को प्रात: 10 बजे मेन मार्केट घूकना में सामाजिक संगठन रसम द्वारा 'मतदाता जागरुकता रैली' का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड की धुन पर जन सामान्य मतदाता का ध्यान आकर्षित करते हुए वोट डालने की अपील की।

राज पब्लिक स्कूल के बच्चों के हाथों में उत्साहित करते स्लोगन जनसामान्य द्वारा खूब सराहे गए। शांति और उन्नति लानी है तो वोट डालने जाना है। गुंडो को भगाना है तो वोट डालने जाना है। देशभक्त कहलाना है तो वोट डालने जाना है। कल दोष देने से बेहतर है आज अपने मताधिकार का प्रयोग करें। शिक्षा को सुधारना है तो वोट डालने जाना है। लोकतंत्र का कर्ज उतारना है तो वोट डालने जाना है। प्रत्याशी चयन में हो मतदाता की भूमिका। देश को सशक्त बनाना है तो वोट डालने जाना है। लोकतंत्र मजबूत करना है तो वोट डालने जाना है। आतंकवाद मिटाना है तो वोट डालने जाना है। बेहतर कल के लिए वोट करना है। राष्ट्रीय चुनाव में राष्ट्रीय दल को वोट करो। हर वोट महत्वपूर्ण होता है कोई भी वोट व्यर्थ न जाए। मतदान को अनिवार्य राष्ट्रीय कर्तव्य बनाओ। एक राष्ट्र एक साथ त्रिस्तरीय चुनाव। एक राष्ट्र एक मतदाता सूची। एक समान वोटर संख्या के चुनाव क्षेत्र हों, जैसे स्लोगन लिखी पट्टियां बच्चों के हाँथों में बड़ों को उत्साहित और प्रेरित करते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम, विनोद सैंगर, प्रिंसिपल सिंह, पुष्पेंद्र तोमर, विश्वेश्वर सिंह, प्रीति, निक्की, ऋषिक त्यागी, राजकुमारी त्यागी, वीरेंद्र कंडेरे, भूषण सैनी, मधुसूदन सोनी, मनीष आदि उपस्थित रहे।




Share To:

Post A Comment: