ग़ाज़ियाबाद। सम्पूर्ण बह्मांड के मानव जीवन के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले, न्यायधीशों के न्यायधीश, वेदों के अक्षर प्रदाता तथा लेखनी प्रदाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं कलम - दवात पूजन राकेश मार्ग स्थित मंदिर में बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

कायस्थ सभा गाजियाबाद सिटी के सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी द्वारा चित्रगुप्त भगवान की कथा का वाचन हुआ। उसके बाद कलम दवात पूजन के साथ विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना की गई। 

भगवान चित्रगुप्त जी की आरती में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक श्री अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुधीर माथुर, उपाध्यक्ष कुलदीप बरतरिया, महासचिव अजीत सक्सेना, अश्विनी कंचन, विनोद सक्सेना, वरूण सक्सेना, अनिल सिन्हा, हर्ष, रमाश, जुवीन, अमित, सचिन, दीपक, अवनीश, रोमी माथुर, शिखा सक्सेना, अराध्य, आध्विक आदि चित्रांश जनों की गरिमामई उपस्थिति रही।

Share To:

Post A Comment: