ग़ाज़ियाबाद। शनिवार को गाजियाबाद में एनसीआर के इतिहास का एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया, जहाँ पहली बार एनसीआर के गुरुद्वारों को एक साझा मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से "एनसीआर गुरुद्वारा फाउंडेशन" की स्थापना की गई।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ. गुरप्रीत सिंह रम्मी (ऑक्सीजन मैन) को फाउंडेशन की बागडोर सौंपी गई। उन्होंने घोषणा की कि एनसीआर के प्रत्येक शहर से प्रतिनिधियों को साथ लेकर एक मजबूत समिति का गठन किया जाएगा, ताकि सभी गुरुद्वारों और संगत की आवाज़ को एकजुट किया जा सके।

कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, पदाधिकारी, सेक्रेटरी, समिति सदस्य तथा एनसीआर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस पहल का स्वागत किया।

फाउंडेशन का उद्देश्य आने वाले समय में एनसीआर के लगभग 300 से 350 गुरुद्वारों को एक मंच पर जोड़ना है। यह संगठन गुरुद्वारों और सिख समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए संगठित रूप से कार्य करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सिख समाज की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का प्रयास करेगा।

यह पहल एनसीआर में गुरुद्वारों के बीच सहयोग, समन्वय और एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से जसबीर सिंह रेखी, शमशेर, मनवीर सिंह भाटिया, एसपी सिंह, सरनजीत आनंद एवं गगन अरोड़ा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: