ग़ाज़ियाबाद : शुक्रवार 17 जुलाई। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के स्वागत की तैयारियों के बीच नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा शहर के कुछ स्थानों पर एक अस्थाई व्यवस्था देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कई मुख्य मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित टूटे फुटे नालो और गंदगी वाले स्थानों को स्थाई रूप से साफ करने के बजाय फ्लैक्स और पर्दों से ढक दिया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के आगमन का कार्यक्रम काफी पहले से निर्धारित था, ऐसे में संबंधित विभागों के पास पर्याप्त समय था कि इन स्थानों की स्थाई रूप मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराया जा सकता था। अस्थाई रूप से ढकने की इस कार्रवाई से शहर की मूल समस्या का समाधान नहीं होता।
नागरिकों ने अपेक्षा व्यक्त की है कि इस प्रकार के महत्वपूर्ण अवसरों का उपयोग शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से सुधारने के लिए किया जाना चाहिए, ताकि आम दिनों में भी शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे।





Post A Comment: