गाजियाबाद : पुनीत माथुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी आतिश कुमार ने बुधवार को मीडिया को बताया कि मंगलवार देर रात कविनगर पुलिस ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेत्री पूजा चड्ढा पर 100 से अधिक महिलाओं से करीब एक करोड़ रुपये की ठगने  का आरोप है।

पूजा चड्ढा के खिलाफ पिछले साल सितम्बर में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तब वो  गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्थगन आदेश ले आई थीं।

क्षेत्राधिकारी कुमार के मुताबिक पूजा चड्ढा ने 2017 में उन्नति विकास संस्था शुरू की थी। संस्था के नाम पर पूजा ने महिलाओं से निवेश के नाम पर रुपये लिए थे। वह महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये से दो हजार रुपये जमा करने की स्कीम देती थीं।

पूजा ने अपनी संस्था से कई महिलाओं को जोड़ा था। आरोप है कि उन्होंने 100 से अधिक महिलाओं से पैसे लिए लेकिन उन्हें लौटाया नहीं।

इस मामले में कई बार शिकायत भी हुई थी। इस मामले में पूजा के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। पूजा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसकी पार्टनर की तलाश कर रही है।
Share To:

Post A Comment: