मुरादनगर: मनोज भटनागर। मंगलवार को मुरादनगर में कांग्रेस जिला गाजियाबाद अध्यक्ष विजेंद्र यादव का भव्य स्वागत मुरादनगर में मलिक नगर पुलिया के पास पहुंचने पर किया गया। स्वागतकर्ता रुखसार मलिक पूर्व सभासद अलीमुद्दीन कसार के द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात ढोल नगाड़े बजाते हुए सभा स्थल तक ले  जाया गया। वहां पहुंचने पर विजेंद्र यादव जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल मालाओं के साथ  बिजेंदर यादव का स्वागत किया गया।
मुख्य रूप से मोनू चौधरी संयोजक द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने शपथ ली कि प्रियंका जी के हाथों को मजबूत करके कांग्रेस को सफल बनाने के लिए  हम सभी लोग संकल्प लेते हैं। कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करेंगे और इस झूठी सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद शर्मा, देवेंद्र त्यागी, मोहम्मद हनीफ चीनी, अमोल वशिष्ठ ,वीके अग्निहोत्री, राजेंद्र वर्मा पूर्व पार्षद ने सभी का स्वागत किया।
संयोजक मोनू चौधरी, फरीद चौधरी, इमरान चौधरी, रुखसार मलिक पूर्व पार्षद ,अख्तर चौधरी, जमील चौधरी, युसूफ चौधरी, दिनेश शर्मा, राकेश पाल, रामप्रकाश, शहजाद चौधरी, हाजी शहाबुद्दीन सभासद, शरीफ कुरैशी चांद, नाजिम चौधरी, तनु कुरैशी, इजहार राजपूत, शहजाद चौधरी और सैकड़ों की संख्या में  जनसमर्थन ने स्वागत किया। बिजेंदर यादव जिला अध्यक्ष गाजियाबाद ने सभा को संबोधित किया और आने वाले 2022 के चुनाव के लिए लोगों ने वादा किया कि कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में विजयी बनाएंगे।
Share To:

Post A Comment: