हरियाणा। 13 जून को रोहतक में सैल्यूट तिरंगा द्वारा एक विशाल संकल्प सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रवादी संगीत के साथ हुआ, जबकि बच्चों ने योग एवं संस्कृति पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रोहतक के सवित मलिक, संजय वर्मा, कुलदीप, निखिल सी ए, नोनी और निशा सोलंकी ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, सच्चिदानंद पोखरियाल पूर्व मंत्री, संजीव तेवतिया शामिल हुए। जबकि कई पूर्व मंत्री, मेयर, नामित पार्षद एवं रोहतक के युवाओं सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में राष्ट्रवादी जनजागरण पर जोर दिया और पूरे हरियाणा में संगठन को मज़बूत करने के लिए सवित को प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने 450 ज़िलों में हो रहे कार्यक्रम के बारे में बताया और अपने चिर परिचित अंदाज़ में कई कविता काव्य उद्बोधन से लोगों को तिरंगा की महिमा बताई। सैल्यूट तिरंगा अभी तिरंगा सेना के गठन पर एवं तिरंगा यात्रा जुलाई में करने की तैयारी पर अपनी कार्य योजना पर संजीव तेवतिया ने चर्चा की। अंत में सवित ने प्रदेश से आए लोगों का धन्यवाद किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Post A Comment: