ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 12 वर्ष के सफल शासनकाल की उपलब्धियों के प्रसारण हेतु रविवार शाम को भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का वार्ड 19, ग्राम बौंहजा में आगमन पर प्रदीप चौहान वाल्मीकि व विनीत त्यागी पटेल नगर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पगड़ी व पटका पहनाकर माला व पुष्प वर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
मुख्य बिंदु - संबोधन के:
• गरीब कल्याण: पीएम आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत से करोड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिला।
• इंफ्रास्ट्रक्चर: उत्तर प्रदेश में फ्लाईओवर हाईराइज बिल्डिंग जैसे प्रोजेक्ट से राज्य की तस्वीर बदली।
• महिला सशक्तिकरण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम और लखपति दीदी योजना का विशेष उल्लेख किया।
• युवा और रोजगार: स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला।
मंयक गोयल ने कहा, "डबल इंजन सरकार में भारत का चौमुखी विकास हुआ है। वार्ड 19 में भी सड़क, नाली, पेयजल की योजनाओं पर तेज गति से काम चल रहा है।"
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री, बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ता एंव नागरिक उपस्थित रहे। अंत में दिनेश जमदग्नि, राजीव शर्मा, रवि बेदी कृश, अभिषेक गर्ग, सतपाल गुड्डू, सूरज शर्मा, शिवांश भारद्वाज, संदीप शर्मा, अनिल गौड़, अनिल जिंदल आदि के साथ-साथ बौंहंजा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने महानगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।








Post A Comment: