ग़ाज़ियाबाद : ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का मासिक चर्चा कार्यक्रम रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सत्येंद्र यादव ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने 2 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले छात्र काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की जयंती 17 सितंबर को परिवार मिलन कार्यक्रम के रूप में मनाई जाएगी।
बैठक में राजेंद्र गौतम ने सुझाव दिया कि मासिक चर्चा कार्यक्रम केवल पार्टी कार्यालय तक सीमित न रहकर विभिन्न वार्डों में भी आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम पाँच नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करे।
मनोज कुमार शर्मा होदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की जयंती पर "एक शाम अशोक श्रीवास्तव के नाम" शीर्षक से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने हेतु अलग से विशेष बैठक बुलाने का भी प्रस्ताव रखा।
अनिल मिश्रा ने वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्थानीय समितियों के गठन पर बल दिया। वहीं सुजीत तिवारी ने चुनाव संबंधी अलग बैठक आयोजित करने तथा परिवार मिलन कार्यक्रम में स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के परिजनों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का सुझाव दिया।
रंगेश रंजन उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के निधन के बाद पार्टी को और अधिक संगठित एवं एकजुट करने की आवश्यकता है। पूर्वांचल समाज के बीच संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने, बेरोजगारी, एनटीटी सहित जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सीमित सीटों पर भी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की आवश्यकता है, इसके अलावा बैठक में जेपी त्रिवेदी, रंजीत कुमार, गणेश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, महेंद्र कंडवाल, पिंटू यादव, राजेश यादव, संजय कुमार, जेपी यादव, विकास पांडेय, सुनील सिंह, अनुपम अग्रवाल, अनिल सिंह, दीपक वर्मा, राजेंद्र यादव, अशोक तिवारी एवं मंटू सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए रंगेश रंजन उर्फ मंटू सिंह को उत्तर प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेंद्र यादव, अनिल सिन्हा, एके मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा, होदिया, जयप्रकाश दुबे, दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, पवन कुमार सक्सेना, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, अनिल सिंह, हरिशंकर वर्मा, कमल यादव, सुजीत तिवारी, जेपी द्विवेदी, अनिल, महेंद्र खंडवाल, पिंटू यादव, राजेश यादव, संजय कुमार, जेपी यादव, राजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, अनुपम अग्रवाल, पन्नालाल प्रसाद, दीपक वर्मा, व्यास पांडे, सुनील सिंह, अनिल सिंह, सुनील दत्त, कमलेश राय, ओ पी तिवारी, रंगेश रंजन उर्फ मंटू सिंह, एस एम सेठ, विजय सिंह, सुरेश कुमार यादव, विकास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post A Comment: