• रिज़र्व  बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, फिजिकल रूप से  बैंकों की विभिन्न शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा लेकिन इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।जून 2026 के अंत में बैंक छुट्टियों की सूचीनीचे दी गई तारीखों पर आपके शहर या राज्य के अनुसार बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:25 जून 2026 (गुरुवार): मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।26 जून 2026 (शुक्रवार): मुहर्रम के चलते नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल, पटना, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत देश के कई बड़े राज्यों और शहरों में बैंक अवकाश रहेगा।27 जून 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।28 जून 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।29 जून 2026 (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर शिमला (हिमाचल प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।30 जून 2026 (मंगलवार): रेमना नीम पर्व के कारण आइजोल (मिजोरम) में बैंकों का अवकाश रहेगा।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: