ग़ाज़ियाबाद : ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि। शनिवार 20 जून को नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के गरीबों, किसानों, युवाओं, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव मजबूती से अपनी बात रखी है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व एवं विचारों से देश का युवा वर्ग प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके संघर्षों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सलीम अहमद सैफी, राष्ट्रीय प्रवक्ता वर्मा जी, सूनील कुमार कर्दम, आशीष प्रेमी, डॉ शार्वी शर्मा, एडवोकेट आदित्य शर्मा, डॉ रेणुका शर्मा, एडवोकेट मयंक शर्मा, डॉ शिवी शर्मा, सूर्यकांत, इस्माइल खान, एडवोकेट कमेलश कुमारी, सीमा शर्मा, वीर जी, बाबू राम शर्मा, पवन शर्मा, लक्ष्मन सिंह जाटव, सरदार जगत सिंह भट्टी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।




Post A Comment: