ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 9 मई को कौशाम्बी में बेजुबान जानवरों के हितों की रक्षा हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेनका गांधी जी को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खालसा हेल्प फाउंडेशन द्वारा किया गया, जो की ग्रैंड मिलन बैंक्विट हॉल में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में मेनका गांधी ने बेजुबान जानवरों के लिए कई पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए और ग़ाज़ियाबाद में एक अधूरे पड़े डॉग शेल्टर को पूरा करने में उन्होंने यहां के निवासियों से मदद मांगी। 

उपस्थित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर मदद करने का भरोसा दिलाया और साथ ही यह भी कहा कि आगे भी जब जरुरत होगी, वे एक अच्छे और नेक काम में उनकी मदद करते रहेंगे। 

ख़ालसा हेल्प फाउंडेशन के सीईओ डॉ गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि कार्यक्रम बहुत उत्साह एवं खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। जिसके पश्चात जलपान का आयोजन भी किया गया।




Share To:

Post A Comment: