ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

दिल्ली। एएटीएस टीम ने वाहन चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एएटीएस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों वाहन चोर दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में दो पहिया वाहन चुराते थे। एएटीएस टीम लगातार खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी और नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में ऑटो लिफ्टिंग मैं शामिल लोगों की गतिविधियों पर करीब से नजर रखी जा रही थी।

एक मई 2026 को इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ की देखरेख में टीम ने कार्यवाही करते हुए बी ब्लॉक यमुना विहार के पास एक मोटरसाइकिल डीएल 5s डीपी 9493 यामाहा आर 1,5 को रोका। बाइक सवार से गाड़ी के स्वामित्व होने के दस्तावेज मांगे गए। जब उनसे दस्तावेज दिखाने को कहा तो वो नहीं दिखा पाए। पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन करने पर मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई जिसकी एफआईआर 12 अप्रैल को थाना दयालपुर में दर्ज पाई गईं थी।

मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को थाना भजनपुरा में सेंक्शन 35( 1 )बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान शिवम शर्मा उम्र 19 वर्ष पुत्र भरत शर्मा निवासी गली नंबर 15 खजूरी खास दिल्ली और सचिन कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र विनय चौधरी निवासी गली नंबर 16 खजूरी खास दिल्ली के रूप में हुई। 

पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गाड़ी चुराने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर थाना राजौरी गार्डन, और थाना जाफराबाद थाना क्षेत्र से दो बाईक  चोरी की बरामद की गई।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: