ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गंगा विहार इलाके में एमसीडी टोल टैक्स के पास ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अमित ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिस पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का शक था। एमसीडी टोल टैक्स के पास निगरानी के दौरान, एक संदिग्ध  व्यक्ति को देखा गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसका पीछा कर पकड़ लिया गया। मामले की सूचना तुरंत अपने सीनियर अधिकारी को दी गई। 

इसके बाद पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। एसीपी गोकलपुरी के निर्देशों और एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए उस व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ और स्मैक के पांच पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 13.77 ग्राम था। पुलिस थाना गोकलपुरी में एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र अशरफ निवासी भागीरथी विहार गोकलपुरी के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला है आरोपी फुरकान पहले भी लूट और स्नैचिंग से जुड़े दो मामलों में जेल जा चुका है।



Share To:

Post A Comment: