ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। लंबे समय से शालीमार गार्डन साहिबाबाद में अवैध अतिक्रमण की समस्या से आम जनता परेशान चल रही थी। अवैध अतिक्रमण के कारण वाहन तो दूर पैदल चलने वाले भी समस्या का सामना कर रहे थे। 

इस समस्या का संज्ञान लेते हुए मंगलवार 5 मई को ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर जटाशंकर पाठक एवं साहिबाबाद कोतवाली निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए शालीमार गार्डन साहिबाबाद से अतिक्रमण हटवा दिया है। 

ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर जटाशंकर पाठक एवं कोतवाली निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी की इस कार्रवाई के बाद आम जनता राहत महसूस कर रही है।



Share To:

Post A Comment: