ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। रविवार को राज नगर एक्सटेंशन के कृष्णा गार्डन क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदू धर्म के लोगों का धर्मान्तरण कराए जाने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है।

कृष्णा गार्डन स्थित एक आवास पर प्रलोभन देकर धर्मान्तरण की गतिविधियों की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की टीम तुरंत हरकत में आई। सूचना पर विहिप के महानगर विशेष संपर्क प्रमुख निखिल त्यागी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर की गई जाँच और स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आज होने वाले कार्यक्रम में केरल, तमिलनाडु, ओडिशा एवं अन्य प्रांतों से लोग आए हुए थे। स्थानीय निवासियों ने इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना देकर जागरूकता का परिचय दिया। इतनी बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोगों की मौजूदगी एक सुनियोजित नेटवर्क की ओर इशारा करती है।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, बजरंग दल राजनगर एक्सटेंशन के संयोजक राहुल कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी अमित चौधरी एवं आशु पंडित उपस्थित रहे।

इस घटना के संदर्भ में जल्द ही पुलिस कमिश्नर (CP), गाजियाबाद और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), उत्तर प्रदेश को एक विस्तृत पत्र और प्रेस नोट सौंपा जाएगा, ताकि इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की उच्च स्तरीय जाँच हो सके और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विशेष अपील:

अगर किसी भी निवासी को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या किसी भी प्रकार की धर्म विरोधी गतिविधि दिखाई देती है, तो कृपया तुरंत संपर्क करें:

निखिल त्यागी (मोबाइल: 9891405235)

विशेष संपर्क प्रमुख,

महानगर गाजियाबाद।



Share To:

Post A Comment: