ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में "दो गज पीछे" अभियान चलाया गया।
इस कड़ी में रविवार 3 मई को यातायात निरीक्षक संजीव चौहान एवं डासनागेट चौकी प्रभारी यतेन्द्र कुमार तोमर द्वारा रमते राम रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया। उन्हें समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है।
अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।




Post A Comment: