मातृशक्ति को हर प्रकार के राजनैतिक और जातिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर अपनी परिवार की रक्षा के लिए बनना ही होगा महाकाली : डॉ उदिता त्यागी
ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 9 मई को इंदिरापुरम में महाकाली वाहिनी की गाजियाबाद महानगर की पहली बैठक आयोजित हुई। जिसमें महानगर कोऑर्डिनेटर निशी त्यागी के द्वारा इंदिरापुराम मंडल महाकाली वाहिनी कोऑर्डिनेटर तोशी श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। इसी के साथ मंडल के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को भी मनोनीत किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उदिता त्यागी, धर्मगुरु आस्था मां, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ श्वेता की उपस्थिति रही। उनके द्वारा सभी महाकाली को महाकाली वाहिनी के सातों उद्देश्यों का विस्तारपूर्वक और ज्ञानवर्धक संबोधन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
डॉ. उदिता त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि महाकाली वाहिनी प्रत्येक हिंदू महिला को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाएगी और अत्याचार से ऊपर उठकर अपने परिवार और अपने अस्तित्व की रक्षा हेतु महाकाली बनने को प्रेरित करेगी।
महाकाली वाहिनी लव जिहाद से बचने के लिए जागरूक करेगी। और जो बेटियाँ लव जिहाद में फँस चुकी हैं उनकी वित्तीय और क़ानूनी मदद भी करेगी।
महानगर कोऑर्डिनेटर निशी त्यागी ने संबोधन करते हुए कहा कि नारी कोमल है, कमजोर नहीं। आज तरह तरह के संकट हिंदू महिलाओं और उनके परिवारों पर हैं और कोई भी हमारे लिए लड़ने वाला नहीं है। मानव धर्म कहता है कि अपनी संतान की रक्षा करना प्रत्येक नारी का सबसे पहला धर्म और कर्तव्य है। परंतु अनेक तरह के षड्यंत्र इस देश में हिंदू नारी को उसका मूलभूत कर्तव्य भुलाने के लिए किए जा रहे हैं ताकि परिवार नाम की संस्था को जड़ से समाप्त करके भारत राष्ट्र और सनातन धर्म को मिटाया जा सके। परंतु महाकाली वाहिनी किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी। जिससे सभी बहनों में आत्मविश्वास का संचार हुआ और सभी उपस्थित बहनों ने महाकाली वाहिनी के सभी उद्देश्यों को पूर्ण करने की शपथ ली।
इस अवसर पर डॉ. श्वेता शर्मा, गीता शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य पूनम पांडेय ,सुनीता देवी, पूनम पाठक, सोनम, मोनिका गुप्ता, गीतेश मेहरा, सीता वर्मा, इंदिरापुरम मंडल कार्यकारिणी सदस्य बबिता देवी, प्रीति, अनीता देवी, कुंजना देवी, सुनीता देवी, सुरजा देवी ,सरोज देवी, नीलम देवी, सोनिया सागर , रेनू देवी, आरती, जयंती झा, रेखा, निर्मला आदि उपस्थित रहीं।






Post A Comment: