मातृशक्ति को हर प्रकार के राजनैतिक और जातिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर अपनी परिवार की रक्षा के लिए मर मिटना सिखाएगी महाकाली वाहिनी
हापुड़। बृहस्पतिवार 30 अप्रैल को राधिका पुरी हापुड़ में महाकाली वाहिनी की पहली बैठक आयोजित की गई जिसमें महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डॉ उदिता त्यागी व राष्ट्रीय सह - समन्वयक डाॅ श्वेता शर्मा, रीना त्यागी, गाजियाबाद महानगर समन्वयक निशी त्यागी, वसुंधरा मंडल समन्वयक मधु त्यागी उपस्थित रही।
बैठक में हापुड़ से भी कई प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में केवल हमारी मां महाकाली ही हिंदू महिलाओं की आदर्श हो सकती हैं। महाकाली वाहिनी प्रत्येक हिंदू महिला को राजनैतिक,जातिगत व संस्थागत स्वार्थों और अहंकारो से ऊपर उठकर अपने परिवार और अस्तित्व की रक्षा हेतु महाकाली बनने को प्रेरित करेगी। आज तरह तरह के संकट हिंदू महिलाओं और उनके परिवारों पर हैं और कोई भी हमारे लिए लड़ने वाला नहीं है।
मानव धर्म कहता है कि अपनी संतान की रक्षा करना प्रत्येक नारी का सबसे पहला धर्म और कर्तव्य है। परंतु अनेक तरह के षड्यंत्र इस देश में हिंदू नारी को उसका मूलभूत कर्तव्य भुलाने के लिए किए जा रहे हैं ताकि परिवार नाम की संस्था को जड़ से समाप्त करके भारत राष्ट्र और सनातन धर्म को मिटाया जा सके। परंतु महाकाली वाहिनी किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी।
इस विषय में विस्तृत चर्चा के लिए आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश में महाकाली वाहिनी का प्रथम दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 9 और 10 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने महाकाली वाहिनी में सात प्रमुख उद्देश्यों के बारे में सभी महिलाओं को अवगत कराया जो कि निम्नलिखित हैं:-
1. सम्पूर्ण विश्व की नारियों को माँ महाकाली के आध्यात्मिक और धार्मिक के विषय में सही जानकारी देकर उन्हें महाकाली की उपासना के लिए प्रेरित करना।
2. सनातन धर्म की मूल अवधारणा से मातृशक्ति को अवगत करा कर उन्हें सनातन धर्म की का पालन और रक्षा के लिए प्रेरित करना
3. महिलाओं को सनातन धर्म की मूल इकाई परिवार के विषय मे शिक्षित करके उन्हें परिवार को बढ़ाने, ज्यादा से ज्यादा बच्चे करने और परिवार को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना ।
4. महिलाओं को इस्लामिक षडयंत्रो जैसे जिहाद और लव जिहाद के विषय मे जागरूक करना और इन षडयंत्रो के मुकाबले के लिये मानसिक रूप से सबल बनाना, वित्तीय और कानूनी सहायता प्रदान करना
5. मातृशक्ति को आत्मरक्षा और परिवार की रक्षा का प्रशिक्षण देना
6. महिला गुरुकुल की स्थापना
7. महिला वृद्धाश्रम की स्थापना
उन्होंने हापुड़ की नारियों से तन, मन और धन से महाकाली वाहिनी का सहयोग करने का आह्वान किया।
आज की बैठक में हापुड़ से वर्षा त्यागी राजन, वंदना अग्रवाल, रीता वर्मा, रेखा केडिया, रेनू अग्रवाल, दीप्ति त्यागी, कविता गर्ग, शिल्पा त्यागी एवं दिविषा मित्तल उपस्थित रहे।




Post A Comment: