ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:
नई दिल्ली। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों मे झांकियां निकाली गईं। इसी कड़ी मे भारतीय बौद्ध महासभा (रजि.) रामनगर विस्तार शाखा द्वारा, मंडोली रोड से निकाली गयी झाकियों का स्वागत किया गया ओर उनको अल्पाहार वितरित किया गया।
इस मौके पर सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम मे शामिल हुए। कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और माला पहनाई।
इस मौके पर शाखा के अध्यक्ष उपासक डॉ सुनील सागर ने कहा शाखा द्वारा मंडोली रोड से निकलने वाली झाकियों का प्रत्येक वर्ष फूलों ओर मालाओं से स्वागत किया जाता है। झाकियों मे शामिल जनसमूह के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाती है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चल रहे हैं ओर उनका अनुसरण कर रहे हैं। आज उनकी वजह से ही दलित ओर वंचित समाज अच्छा जीवन जी पा रहा है।
अंबेडकर जयंती के बाद आने वाले अगले रविवार को बाबा साहेब की धूमधाम से झांकियां निकाली जाती हैं। मंडोली रोड पर जौहरीपुर, गोकलपुरी, नन्द नगरी, सीमापुरी, सुंदर नगरी, शाहदरा, बिहारी कॉलोनी, कर्दम पूरी,भगवानपुर खेड़ा,रामनगर आदि इलाको की झांकियां यहां पहुंची हैं जिनमे हजारों लोग हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर गिरवर सिंह गौतम, दिलावर सिंह, राकेश कर्दम, अधिवक्ता अनिल गौतम, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सागर, विपिन सागर, लख्मी, दीपक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, इंद्रपाल (नगर-निगम नेता), मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।





Post A Comment: