ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि: -
ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम की 'तानाशाही' और 'आर्थिक शोषण' के खिलाफ गाजियाबाद उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने शहरवासियों को नगर निगम के द्वारा बनाई आर्थिक शोषण की योजना के खिलाफ रविवार को आधी दाढ़ी-मूंछ कटवाकर नए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। जिसके माध्यम से अवधेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जनता पर थोपे जा रहे नाजायज और अन्याय पूर्ण गृह कर वृद्धि को वापिस कर पारदर्शी तरीके से पूर्व की भांति न्याय पूर्ण तरीके से हर दो वर्ष में दस प्रतिशत की दर से बढ़ाने के लिए शहरवासियों के साथ मिलकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
देखें वीडियो: -
उन्होंने कहा कि माननीय नगरआयुक्त और हमारे जनप्रतिनिधी और मेयर महोदया जनता को किस प्रकार बेवकूफ बना रहे है उसके अंश निम्न प्रकार हैं: -
10 अप्रैल 2026 को विशेष सचिव के जिस पत्र को आधार बनाकर नगरआयुक्त और मेयर साहिबा और मुरादनगर विधायक जी ने नगरनिगम मुख्यालय में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसमें पुरानी दरों पर 10 से 15% की दर वृद्धि की घोषणा की थी जब कि उस घोषणा का पालन करना ही न्याय संगत नहीं है क्योंकि उस लेटर में साफ साफ लिखा है कि ये दरें प्रस्तावित की जाती है यानि कि बिना बोर्ड की सहमति के गृहकर की दरों में कोई बदलाव नहीं हो सकता था।
जब तीस जून 2025 को शहर के सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गृहकर वृद्धि को निरस्त कर दिया गया था तो उसको हमारे जनप्रतिनिधि और नगरायुक्त लागू क्यों नहीं कर पाए इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ये जनता के विरोधी है हितैषी नहीं।
12.5%की ब्याज दर नगरायुक्त महोदय ने किस अधिकार साफ की दण्ड को माफ करने का अधिकार माननीय मुख्यमंत्री जी को भी नहीं है वो सिर्फ राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आता है।आज नहीं तो कल नगर निगम जनता से ही इसको वसूलेगा।
पहले गृहकर बढ़ोतरी 2025 से लागू थी अब विशेष सचिव के पत्र 2024 से प्रस्तावित है यानि कि शहरवासी जो हाउसटैक्स का बिल बिना किसी विवाद के जमा कर चुके है उसका एरियर भी उनको चुकाना पड़ेगा।
मुख बिंदु- नगर आयुक्त महोदय ने कुछ पार्षदों को बिठा कर और शहर के सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर एक छूट का लॉलीपॉप चार्ट के माध्यम से समझाया था कि 92%तक की छूट से लोगो के बिल में कुल 10 से 20%तक की ही वृद्धि होगी और पार्षदों को वो चार्ट एक बार में समझ में आ गया और वो अपने कमीशन के लालच में समझाने भी लगे।जबकि नगर निगम के टैक्स विशेषज्ञ अधिकारियों को वो चार्ट समझ में नहीं आ रहा और उन्हें ट्रेनिंग के माध्यम से समझाया जा रहा है।अब शहर की भोली भाली जनता किस तरह से इस गड़ना को समझेगी इसमें तो टैक्स जमा करने में भ्रष्टाचार बढ़ने की गुंजाइश भी खूब बढ़ गई है कुल मिलाकर गोलमाल है भाई सब गोलमाल है।
आधी दाढ़ी मूंछ के मुण्डन कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मण्डल के महामंत्री रामगोपाल, दिनेश जमदग्नि, गौरव शर्मा, डॉ बानी शर्मा,अमित गुप्ता, मनोज गौड़, कपिल सक्सेना, तिलकराज अरोड़ा, आर के गोयल, आर के आर्य, रिटायर्ड डीएसपी पी एन सिंह, संजीव अग्रवाल, मनजीत सिंह, संतोष शर्मा, दिनेश गर्ग, राजकुमार त्यागी, अवस्थी जी, शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।





Post A Comment: