ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
नई दिल्ली। कोल्हापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शाहू जी मा सांसद के सुपुत्र मालो जी राजे के साथ महाराष्ट्र भवन नई दिल्ली मे श्री अशोक रामचंदानी के साथ भेंट कर गजप्रस्थ विषय पर चर्चा की।
वर्तमान गाजियाबाद नाम के शहर को 1740 में गाजिउद्दीन ने गजप्रस्थ के नाम को बदलकर गाजिउद्दीन नगर किया व अंग्रेजों ने इसका नाम बदलकर गाजियाबाद किया। इस प्रकार 285 वर्ष में गजप्रस्थ अपने तीसरे नाम की पहचान के साथ जाना जाता है। अपनी सांस्कृतिक और पौराणिक जड़ों से जुड़े रहने के लिए इस स्थान का पुराना नाम वापस दिलाना क्यों आवश्यक है, इस विषय पर मालो जी राजे के साथ विस्तार से चर्चा हुई।
अब तक किए गए जन जागरण पर पूरा विवरण मालोजी राजे जी को दिया गया। पूरे विषय को विस्तार से सुनने के बाद मालो जी राजे ने संदीप त्यागी रसम को हर सम्भव सहयोग का आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम के साथ जम्मू से पधारे सरदार बिक्रम सिंह, कोल्हापुर से अशोक रामचंदानी, प्रो वीरेन्द्र सिंह, डॉक्टर बानी शर्मा, शिक्षाविद अनन्या शर्मा, जितेन्द्र पांडे आदि उपस्थित रहे।




Post A Comment: