ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:
नई दिल्ली। शुक्रवार को नंद नगरी थाना क्षेत्र में एमसीडी की स्ट्रीट लाईट ठीक कर रहा कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो गया ओर उसकी जान पर बन आई। कर्मचारी ने करीब 14 फुट से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के वक्त जब कर्मचारी काम कर रहा था तब उसने ना सेफ्टी शूज पहन रखे थे और ना ही सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा था।
शुक्रवार को लगभग 2:30 बजे सुंदर नगरी की 205 की पुलिया के पास दो कर्मचारी स्ट्रीट लाईट ठीक कर रहे थे। कपिल क्रेन पर ऊपर चढ़ा हुआ था जबकि बॉबी नीचे खड़ा था। जब कपिल ने दूसरे खम्बे से आ रहे तार को खींचा तो तार वहां से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टकराया ओर आग लग गयी। आग कर्मचारी कपिल के कपड़ों मे भी लगी ओर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बचाया, जिसके बाद कपिल ऊपर से नीचे गिर गया।
उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी आग बुझाई। इस धमाके के बाद स्थानीय लोगों के घरों का सामान भी ख़राब हो गया। पास ही में स्थित साईं नाथ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया उनके स्कूल में सीसीटीवी कैमरे धमाके के बाद बंद हो गए और बड़ी एलसीडी भी भस्ट हो गई। साथ ही रश्मि, राजेंद्र, सावित्री, चंद्रवती, राजकुमारी ओर पवन के घरों में पंखे और अन्य उपकरण खराब हो गए। खंबे के नीचे खड़ी स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि स्कूटी में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
धमाका बहुत तेज था। रश्मि ने बताया की एक धमाका सुनाई दिया ओर उनकी गली मे धुआं फैल गया था। इस मामले मे देखा गया स्ट्रीट लाईट ठीक करने का काम ई-स्मार्ट लिमिटेड नाम की कम्पनी को दिया है। घायल कर्मचारी कपिल ने बताया उसे इस कंपनी ने पिछले 4 साल में कोई आई कार्ड नहीं दिया और उसे मात्र 10,500 रुपय की सैलेरी पर काम करवाती है। कंपनी की तरफ से कोई सेफ्टी किट नहीं दी जाती। मौके पर मौजूद लोगों ने पीसीआर व एम्बुलेंस को कॉल किया। कर्मचारी को घायल अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





Post A Comment: