ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

नई दिल्ली। शुक्रवार को जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र के दिलशाद गार्डन मे स्थित नूतन विद्या मंदिर मे दसवीं कक्षा का छात्र ऊपरी मंजिल से नीचे जा गिरा जिससे उसे काफी चोट आई है। बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे मैक्स वैशाली मे रेफर किया गया है। 

गौरतलब है जब स्कूल मे जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया तो स्कूल मे मौजूद लोग इस घटना को नकारते हुए दिखाई दिए। अभी इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है कि छात्र को किसी ने ऊपर से धक्का दिया है या वह किस कारण ऊपर से नीचे गिरा है। या फिर किसी ने धक्का दिया क्या कोई लड़ाई झगड़ा हुआ था।

शुक्रवार को छात्र वैभव स्कूल गया था लेकिन स्कूल से फोन द्वारा परिजनों को जानकारी मिली कि वैभव स्कूल की बिल्डिंग से नीचे गिर गया है उसको चोट लगी है। जिसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे ओर वैभव को लेकर स्कूल स्टाफ के साथ जीटीबी अस्पताल पहुंचे। छात्र कुछ भी बोलने की अवस्था मे नहीं था। उसके पैर में फ्रैक्चर, पेट मे इंजरी ओर दांत टूटे हुए हैं, जिस वजह से उसकी हालत चिंताजनक बनी है। 

छात्र के पिता ने बताया की वैभव अभी बोलने की हालत मे नहीं है जिस वजह से यह नहीं बताया जा सकता की वह कैसे गिरा है। उसे किसी ने धक्का दिया है या स्कूल की लापरवाही के कारण वह गिरा है। मामले की जांच जारी है।



Share To:

Post A Comment: