ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 10 अप्रैल को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, ग़ाज़ियाबाद ने अवगत कराया कि जनपद के श्रवण बाधित बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन कराया गया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से इन बच्चों को सुनने की क्षमता विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ है तथा स्पीच थेरेपी एवं प्रशिक्षण के बाद यह बच्चे धीरे-धीरे बोलना सीख जाते हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को लाभान्वित किया जाता है, जिनकी आयु 5 वर्ष तक होती है और जो सुनने में गंभीर रूप से असमर्थ होते हैं। इस योजना के अंतर्गत लगभग 6 लाख रुपये लागत वाले ऑपरेशन का पूरा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट के पश्चात बच्चों को व्यवस्थित रूप से ऑडिटरी प्रशिक्षण एवं स्पीच थेरेपी प्रदान की जाती है, जिससे वे ध्वनियों को समझने की दिशा में निरंतर प्रगति करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ-साथ परिवार का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
पिछले कुछ महीने में ऑपरेशन हुए लाभान्वित बच्चों का विवरण--
1-हुमेरा, पिता – महबूब
पता – मकान नं. 380, निकट योगा स्वीट कॉलोनी, मसूरी थाना क्षेत्र, गाजियाबाद।
2-प्रिन्स, पिता – विशेष यादव
पता – मकान नं. 9/1025, कांशीराम आवास योजना, प्रताप विहार, सेक्टर-11, गाजियाबाद।
3-हर्षित, पिता – संतोष
पता – मकान नं. 1671, कुडिया गढ़ी, डासना देहात, गाजियाबाद।
4-वैशु, पिता – इरश
पता – मकान नं. 147, भूड़ भारत नगर, विजयनगर, जनपद गाजियाबाद।
5-साक्षी, पिता – श्री शेखर
पता – मकान नं. 163, कृष्णानगर, विजयनगर, जनपद गाजियाबाद।
6-शानवी, पिता – श्री नरेंद्र
पता – निवासी गली नं. 4, जलालपुर मार्ग, मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद।
7-आफिया, पिता – अमजद अली
पता – निवासी मकान नं. पी-41, हसननगर, लोनी, जनपद गाजियाबाद।
उक्त सभी बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक कराया गया है तथा वर्तमान में सभी बच्चे प्रशिक्षण प्रक्रिया में सम्मिलित हैं और निरंतर प्रगति कर रहे हैं।
जनहित में अपील: -
अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार में कोई श्रवण बाधित बच्चा है, तो वे इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
इच्छुक अभिभावक विकास भवन, गाजियाबाद, कक्ष संख्या 133 स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर 8791491011 पर मैसेज भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






Post A Comment: