ब्यूरो चीफ मनोज कुमार: 

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित मंडोली जेल मे फिर एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। परिवार का कहना है कि  नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी सीमापुरी निवासी राकल नाम के कैदी की नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सम्बंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नूरइस्लाम (26) के रूप मे हुई है। वह लूट के एक मामले मे जेल मे बंद था। 

इससे पहले पिछली साल अप्रैल मे नूरइस्लाम पांच साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था। मृतक के परिवार मे उसकी मां नूरबानो और बेटा अनस (9) है जो ई-44/बी -201 नई सीमापुरी की झुग्गियों मे रहते हैं। 

मृतक की मां नूरबानो ने बताया कि बुधवार सुबह कोई पुलिस वाला पड़ोसियों को बताकर गया था कि नूरइस्लाम की जेल मे मौत हो गयी है। उसकी मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई है और उसका शव जीटीबी की मोर्चरी मे रखा है। जब परिजन जीटीबी की मोर्चरी पहुंचे तब उनको केस से सम्बंधित कोई अधिकारी नहीं मिला। 

जिसके बाद परिवार के लोग हर्ष विहार थाने पहुंचे तो बताया गया कि नूरइस्लाम का पोस्टमार्टम कल होगा और मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जाएगी। परिजनों का कहना है कि अगर नूरइस्लाम की मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई है तो जेल मे नशा कैसे पहुंचा। महीने भर मे नशे की ओवरडोज से दो कैदियों की मौत अनसुलझे सवाल खड़े करती है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: