ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

ग़ाज़ियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भोपुरा कोयल एंक्लेव स्थित आशीर्वाद ग्रीन बैंक्विट हॉल में पूर्व पार्षद प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी बाबू सिंह आर्य के आवाहन पर पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी राजकुमार भाटी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पे पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, फैजल हुसैन जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, वरिष्ठ सपा नेता सिकंदर यादव, कमलेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग का आयोजक द्वारा पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। 

इस मौके पर बाबू सिंह आर्य ने कहा कि क्षेत्रीय जनता से मेरी अपील है कि हम सभी को आने वाली 29 तारीख को अपनी गाड़ियों से ना चल कर बसों में भाईचारा बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की रैली में भारी संख्या में पहुंचना है। 

पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के मुद्दे को उठाया और बताया कि हमारे समय में कितना विकास हुआ और आज की सरकार के समय में आपके क्षेत्र में कितना विकास हुआ है। यह आप लोग भली-भांति जानते हैं। लेकिन इस भाजपा सरकार में सच बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है और उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल में डाला जाता है। 

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी की लहर दौड़ चुकी है और हम लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी सीटों से विजय होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करेंगे। मेरा आप सभी से निवेदन है की 29 तारीख को दादरी में होने वाली समाजवादी समानता रैली मे अवश्य पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करें। 

मंच का संचालन राजपाल सिंह कसाना ने किया। इस खास मौके पर एडवोकेट देवेंद्र टाइगर, अनिल चौधरी, विनोद मावी, अनिल मदार, मास्टर भंवर सिंह, मास्टर ज्ञानचंद कसाना, गजराज सिंह, चौधरी मेहर चंद, सतीश बंसल, अमित कुमार, जीतन कसाना, एडवोकेट उच्च न्यायालय संघमित्रा गौतम, भूदेव शर्मा ,अशोक शर्मा, राकेश कुमार, एडवोकेट राजेश गौतम, सपा नेता राजेश यादव, राजन चित्तौड़िया, प्रधान धनपत सिंह, ट्रू मीडिया पत्रकार वीरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, प्रेम सिंह, चौधरी अरुन कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ मौजूद रहे।




Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: