ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये गए।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए गए।
जनता से अपील, शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी से मिलें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ना होने पर जिलाधिकारी से मिलें। जिलाधिकारी ने कहा हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
जनता दर्शन के दौरान पूर्वांचल कालीदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक के साथ रिया निवासी जनकपुरी साहिबाबाद आई। उन्होने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पिता को माउथ कैन्सर है, जिसका इलाज कराने में वे असमर्थ हैं और परिवार के हालात भी ठीक नहीं हैं। शिक्षा व जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी माता उक्त एनजीओ में कार्य करती हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने रिया के परिवारजन हेतु रेड क्रॉस से 25 हजार रूपये की मदद दी व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से सहायता हेतु आवेदन कराया। साथ ही सम्बंधित योजनाओं के तहत रिया के परिवार की मदद, शिक्षा, भरण पोषण सहित अन्य लाभ दिलाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके साथ ही राजरानी शर्मा, सैक्टर 3 राजेन्द्र नगर साहिबाबाद बेटी के इलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाई। उक्त दोनो के द्वारा जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद का आभार प्रकट किया गया और आम जनता से अपील की गयी कि यदि उन्हें कोई भी समस्या हो तो एक बार जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ से अवश्य मिलें।






Post A Comment: