ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार 30 मार्च को प्रभारी प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में भवन सं0-ए-133 व ए-133ए, लाजपतनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर किये गये अतिरिक्त निर्माण, भूखण्ड सं0-6/146, सै0-02, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर किये गये अतिरिक्त तल के निर्माण पर भूखण्ड सं0-2/29, सै0-2, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के फन्ट में डाली गयी टीन शैड के निर्माण पर तथा भूखण्ड सं0-1/21, सै0-5, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के फन्ट में निर्मित टायलेट पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी।
स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-07 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।





Post A Comment: