ग़ाज़ियाबाद। भारत विकास परिषद गाज़ियाबाद (मुख्य शाखा) की सामान्य सभा का आयोजन होटल मेडन रेजिडेंसी में सम्पन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 हेतु शाखा के चुनाव सम्पन्न कराए गए।

प्रांत द्वारा अधिकृत चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए अभिषेक सिंघल को अध्यक्ष, सीए संजीव प्रकाश अग्रवाल को सचिव तथा नवीन प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति एवं निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। चुनाव प्रक्रिया में शाखा के चुनाव सहायक एडवोकेट योगेश गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्रांतीय वित्त सचिव प्रवेश चन्द्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शाखा के वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2025-26 की गतिविधियों, आय-व्यय एवं सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि गाज़ियाबाद मुख्य शाखा भारत विकास परिषद की एक प्रतिष्ठित एवं पुरानी शाखा है और वे इसकी गरिमा, परंपरा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा स्थापित सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्रवाल ने किया तथा अंत में एसके अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



Share To:

Post A Comment: