ब्यूरो चीफ मनोज कुमार: 

ग़ाज़ियाबाद। रविवार 29 मार्च को सेवा भारती वैशाली महानगर ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सेवा भारती के केंद्रों से प्रशिक्षित सेवा बस्ती की छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिलाष पाण्डेय ने की तथा मुख्य अतिथि नेहा पौडवाल उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस रहीं। विशिष्ट अतिथि प्रिंशु सिंह एवं रामगोपाल सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ रामगोपाल मंत्री राष्ट्रीय सेवा भारती ने अपने उद्बोधन में सेवा भारती के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से सेवा भारती से जुड़ने का आग्रह किया। 

इस मौके पर सेवा भारती के केंद्रों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेवा भारती मेरठ प्रांत के मंत्री अखिल अग्रवाल, योगेश कौशिक, राजेश अग्रवाल, अरुण कुमार अध्यक्ष वैशाली महानगर, रुक्मकेश मिश्र मंत्री,भीम सेन, राजेश्वर त्यागी, सुरेंद्र गोयल, विजय त्यागी, गीता राजपूत, निधि सिंह, अलका तिवारी, ममता पाल, तारा शर्मा, रंजना तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि नेहा पौडवाल उप निरीक्षक थाना साहिबाबाद ने आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी विस्तार से बताए गए। महिलाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को पुलिस टीम के साथ साझा किया। 

इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डॉ धनंजय तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अरुण कुमार, अध्यक्ष सेवा भारती वैशाली महानगर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।



Share To:

Post A Comment: