ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर इंदिरापुरम में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार 29 मार्च को भव्य श्री राम परिवार की शोभा यात्रा का सफल और भव्य आयोजन किया गया। 

देखें वीडियो: -

कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत और भगवान श्रीराम के भक्तो का अभिनंदन किया गया। विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री राजकुमार डुगर ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के सर्वोच्च प्रतीक हैं। रामनवमी का यह पावन अवसर समाज को एकजुटता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश देता है। सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। 

यात्रा में इंदिरापुरम क्षेत्र के भारी संख्या मे गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला। प्रभु श्रीराम की भक्ति के भाव में सराबोर होकर सभी श्रीराम भक्तो ने ‘जय श्री राम’ के जयघोष लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।



Share To:

Post A Comment: