ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के पोषण अभियान के तहत दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के उत्तर पूर्वी जिला ने सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ रश्मि सिंह व एडीएम कमलेश कुमार, जिला अधिकारी हूमरा खालिद मौजूद रहीं।

इस अवसर पर गर्भवतियों की गोद भराई की गई। उन्हें उपहार दिए गए। रीति रिवाज के अनुसार कन्या पूजन भी किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खाने के आइटम समेत कई तरह की प्रदर्शनी लगाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

सचिव डॉ रश्मि सिंह ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव होती हैं। बेटी देवी मां का रूप होती हैं। जिस घर में बेटियों का आगमन होता है वह खुशियों से भर जाता है। उन्होंने गर्भवतियों महिलाओं से कहा कि वह पौष्टिक आहार का सेवन नियमित रूप से करें। तनाव मुक्त रहें। अस्पताल जाकर समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। 

एडीएम कमलेश कुमार ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। माेटे अनाज से बनी खाद्य सामग्री खानी चाहिए, उसमें पौष्टिक अधिक होता है।



Share To:

Post A Comment: