ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में ज़ी टीवी अस्पताल के पास आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां जीटीबी अस्पताल के पास से गुजर रहे टू व्हीलर पर बैठी सैकड़ो महिलाएं जो कि बिना हेलमेट के किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकती हैं, को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और एक ट्रैक्स रोड सेफ्टी एनजीओ सामाजिक संस्था ने मिलकर महिलाओं को हेलमेट वितरित किए।
इस अभियान का उद्देश्य खासतौर पर महिला दोपहिया चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर टीआई सुरेंद्र कुमार नागर, एस आई राजीव कुमार, सी टी साहिब सिंह, डब्लू सी टी, संगीता समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया।
पुलिस अधिकारियों ने न केवल हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया, बल्कि यातायात नियमों के पालन के महत्व को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा नुकसान सिर पर चोट लगने से होता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है।
वहीं, सामाजिक संस्था की ओर से आए स्वयंसेवक राहुल गोयल, सुमित शर्मा, ध्रुव मदार, सुमित रॉय, सुनीता त्रिपाठी ने भी लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों से बातचीत कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी।
महिलाओं को हेलमेट देकर उन्हें यह संदेश दिया गया कि उनकी सुरक्षा समाज की प्राथमिकता है।इस दौरान कई महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। एनजीओ के पदाधिकारियों ने बताया कि वह इस एनजीओ में 17 साल से कार्यरत हैं। 17 साल से पब्लिक अवेयरनेस का प्रोग्राम करते आ रहे हैं। हेलमेट वितरण आयोजन तीसरा प्रोग्राम है।
यह अभियान न केवल हेलमेट वितरण तक सीमित रहा, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और सामाजिक संस्था की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से सड़क हादसों को कम करने में सहायक साबित हो सकती है।






Post A Comment: