ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आवासीय एवं व्यापारिक संपत्तियों पर हाउस टैक्स में लगभग 300% तक की वृद्धि किए जाने के विरोध में, जिसे नगर निगम बोर्ड द्वारा निरस्त किया जा चुका है, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा बढ़े हुए दरों के बिल भेजे जाना जनता का शोषण बताया गया है।

महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने कहा कि नगर निगम की मेयर महोदया द्वारा बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से हाउस टैक्स कम किए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा, किन्तु आज तक इसे व्यवहार में लागू नहीं किया गया है और अब भी नए बढ़े हुए दरों पर ही बिल लगातार भेजे जा रहे हैं।

महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद ने इस विषय पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कई बार वार्ता, ज्ञापन एवं अन्य प्रयास किए, किन्तु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

इसी के विरोध में, महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद ने निर्णय लिया है कि दिनांक 28 मार्च 2026 से प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक के सामने, गाजियाबाद पर अनिश्चितकालीन, शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में संचालित होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक हाउस टैक्स को विधिवत रूप से कम कर संशोधित बिल जारी नहीं किए जाते।

व्यापार मंडल ने सभी व्यापारी संगठनों, नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं से इस आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।

निवेदक:

महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद तथा समस्त इकाइयाँ एवं युवा व्यापार मंडल, गाजियाबाद

महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, चेयरमैन बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजदेव त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल, नवयुग मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप गर्ग, सिहानी गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंगल, संजय नगर व्यापार मंडल चेयरमैन प्रदीप गर्ग, गोल मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश बाबेजा, रमते राम रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश स्वामी, वरिष्ठ महामंत्री पंकज गुप्ता, महामंत्री हरीश शर्मा, वसीम अली संजीव गुप्ता, हरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, आशीष त्यागी, बबलू सिंह, उपाध्यक्ष वंश भाटी हर्ष, राजा त्यागी, सुंदर चौधरी, राहुल सिंह, रजनीश वर्मा, राजकुमार पंडित, विपिन सिंगल, पूर्व पार्षद जाकिर अली।



Share To:

Post A Comment: