ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। सोमवार 16 मार्च की रात्रि करीब 9.00 बजे थाना नन्दग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि एक खेत में एक बालिका घायल अवस्था में पड़ी मिली है। जिसको स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल पहुँचा गया जहाँ इलाज के दौरान बालिका की मृत्यु हो गयी। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा एफएसएल एवं डॉग स्कॉयड की टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। 

देखें वीडियो: -

प्रारम्भिक जांच में बालिका के परिजनों द्वारा यह तथ्य प्रकाश में लाये गये कि उनके पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति उम्र करीब 24 वर्ष शाम के समय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने लेकर गया था, जिसके बाद बालिका वापस नहीं लौटी थी। उक्त व्यक्ति उनसे पूर्व से परिचित था। 

स्थानीय पुलिस द्वारा सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए आरोपी गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। सभी पक्षों की गंभीरता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: