ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता हरीश चौहान। मंगलवार को जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद विकास कश्यप की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। जिसमें जनपद में अत्याधित दुर्घटना घटित वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर सड़क सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
राहवीर योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि रू 25000 दिये जाने की योजना का प्रचार प्रसार अत्यधिक किया जाये, जिससे कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायक की जा सके।
समस्त विभागों को निर्देश दिये गये कि अपने-अपने मार्गो के मध्य बने क्षतिग्रस्त डिवाईडर/रेलिंग की मरम्मत करायी जाये जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये सके।
बैठक में मनोज मिश्रा एआरटीओ, अजय कुमार एसीपी (यातायात), आलोक रंजन मुख्य अभियन्ता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, आदित्य रंजन अधिशासी अभियन्ता एनसीआरटीसी, रामराजा अधिशासी अभियन्ता लोनिवि, एसपी मिश्रा मुख्य अभियन्ता नगर निगम गाजियाबाद, राघवेन्द्र पाण्डे साईट इंजीनियर एनएचएआई, डॉ पंकज डिप्टी सीएमओ, विश्वास गौतम बेसिक शिक्षा विभाग, राजेश कुमार एआरएम यूपी रोडवेज, गौरव शर्मा उपाध्यक्ष एवं अमित शर्मा महामंत्री ट्रक यूनियन उपस्थित रहे।





Post A Comment: