ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 17 मार्च को श्वेता कुमारी यादव सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद एवं थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत ITS कॉलेज साहिबाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन प्रहार’ की SOP, इसके महत्व तथा समाज में इसकी आवश्यकता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस जागरूकता अभियान में कॉलेज के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।





Post A Comment: