नोएडा : संवाददाता निहित गुप्ता। रविवार 15 मार्च को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) नोएडा  ने उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर होम्स 121 आवासीय क्षेत्र में निवासियों के साथ उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए आर डब्लू ए के प्रेजिडेंट चक्रधर मिश्रा ने BIS नोएडा की इस पहल की प्रशंसा की, जिसका उदेश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम की शुरुवात निवासियों द्वारा उपभोक्ता सशक्तिकरण के लिए शपथ से की गयी और युवाओं द्वारा उपभोक्ता अधिकार पर आधारित नुक्कड़ नाटक द्वारा उपभोक्ता के विभिन्न अधिकारों से सभी को आगत करवाया गया।

- सुरक्षा का अधिकार: उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद और सेवाएं प्रदान करना।

- जानकारी पाने का अधिकार: उपभोक्ताओं को उत्पाद और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना।

- सुने जाने का अधिकार: उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनना और उनका निवारण करना।

- निवारण का अधिकार: उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों का समाधान प्रदान करना।

- विकल्प का अधिकार: उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के बीच विकल्प प्रदान करना।

- शिक्षा का अधिकार: उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में शिक्षित करना।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) नोएडा ने उपभोक्ता जागरूकता में मानक चिह्नों के महत्व पर जोर दिया गया है। BIS के अनुसार, मानक चिह्न जैसे कि ISI और CRS उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।

मानक चिह्नों के प्रकार:

- ISI मार्क: यह उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को दर्शाता है।

- CRS मार्क: यह इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी उत्पादों के लिए अनिवार्य है।

- हॉलमार्क: यह सोने और चांदी की शुद्धता को दर्शाता है ।

BIS के उद्देश्य:

- उपभोक्ताओं को जागरूक करना

- उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित करना

- उद्योगों को मानक चिन्ह

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) नोएडा ने उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें मानक चिह्नों के महत्व पर जोर दिया गया है। BIS के अनुसार, मानक चिह्न जैसे कि ISI और CRS उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।

BIS ने विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा दिया है, जैसे कि BIS Care ऐप।



Share To:

Post A Comment: