ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। 11 मार्च की रात्रि करीब 12.30 बजे थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिस गिरोह के द्वारा दिनांक 3 मार्च 2026 को गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था वही गिरोह आज दोबारा से सक्रिय है।
सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल तीन चेक पाइंट्स बनाये गये तथा पुलिस बल को तैनात किया गया। एबीईएस कट एवं चिपियाना अंडरपास पर चेक पाइंट्स बनाये गये।
देखें वीडियो: -
पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की पहचान करते हुए होण्डा सिटी गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को पीछे मोड़कर चिपियाना अंडर पास की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की गई। वहां पर पुलिस बल को देखकर इनके द्वारा गाड़ी को कच्चे रास्ते पर उतार कर भागने की कोशिश की गई।
अभियुक्तों द्वारा अपने आप को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 02 व्यक्तियों के पेर में गोली लगी है। घायल अभियुक्तों के नाम मारुफ व अयान है। इनके 03 अन्य साथियों जिनके नाम जोहिन, आलम व समीर को पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ा गया है। अभियुक्तो के कब्जे से 02 तमन्चा, खोखा एवं जिन्दा कारतूस व गौकशी का सामान बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा कुछ दिन पहले वेवसिटी क्षेत्रान्तर्गत एवं थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत एक-एक घटना कारित करना स्वीकार किया गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




Post A Comment: